रायपुर // विधानसभा में आबकारी मंत्री ने बताया कि शराब की बिक्री से गत वर्ष 4491 करोड़ रुपए की आय हुई थी जबकि इस वर्ष 4089 करोड़ की आय शराब की बिक्री से हुई है। चूंकि शराब पीने वाले कम हुए हैं इसलिए आय घट गई है। तब नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकारी सरंक्षण में तो हो रही है शराब की बिक्री। दिगर प्रदेशों से लाकर शराब बेंची जा रही हैं। कहां गया सरकार का शराबबंदी का वादा? मंत्री के जवाब को गलत आंकड़ा बताते हुए पूर्व मंत्री कंवर गरम हो गए और जोर देकर कहा कि सदन को गलत जानकारी दी जा रही है। इससे कांग्रेस सदस्य भी उठ खड़े हुए और शुरू हो गया हंगामा। आबकारी की बिक्री को लेकर उठे सवाल पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि आय घटी है हम लोग शराब बंदी करने की ओर बढ़ रहे हैं। इस पर वरिष्ठ विधायक ननकीराम कंवर बिफरे और कि आप गलत जानकारी दे रहे हैं बाहर से शराब आ रही है, कल ही यूपी से आए दस लाख की शराब पकड़ाई।
ननकीराम के बयान को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने यह कहते हुए समर्थन दिया कि दो नंबर की शराब आपकी दुकानों से बिक रही है, सरकार के संरक्षण में अवैध शराब बिक रही है और यह कह रहे हैं कि बिक्री कम हो रही है। इस पर मंत्री कवासी लखमा ने मुस्कुराते हुए कहा वो दारु उधर आपका योगीजी है वो काहे भेजता है, उसको बोलो। पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है पकड़ ही तो रही है और पकड़ेंगे। इस पर कंवर फिर खफा हो गए और कहा कि हाँ पुलिस काम कर रही है, कल मेरे क्षेत्र में पुलिस शराब पकड़ी और तीस हजार रुपए लेकर छोड़ दी यही काम कर रही है। इस पर काफी शोर शराबा होने लगा।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
