बिलासपुर // कोरोना वायरस वर्तमान में एक वैश्विक महामारी हो चुकी है,इस महामारी से पुरी दुनियाँ लड़ रही है, विश्व के साथ-साथ भारत देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश भी बचाव अभियान में अपनी पूरी ताकत लगा दिया है इस बीमारी से लड़ने हर कोई अपने स्तर पर सहयोग कर रहा है,इस संकट की घड़ी में कोरोना से बचाव के लिए पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने भी सहयोग के लिए अपने हाथ बढ़ाए है , ऐसे समय में सामाजिक प्राणी होने की जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए न्यायधानी बिलासपुर की जागृत समाज पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष प्रवीण झा एवं उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर संभागायुक्त भरत लाल बंजारे, कलेक्टर संजय अलंग,पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के हाथ में 51000 रुपए की राशि प्रदान की ।
पाटलिपुत्र मंच के प्रवक्ता रौशन सिंह ने सामाजिक क्रियाकलापों पर जानकारी देते हुए बताया की हमेशा से यह समाज प्राकृतिक आपदा मे सामाजिक सहयोग करते आया है पूर्व में भी बिहार राज्य में आयी बाढ़ आपदा में दो ट्रक खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए यहां से भेजा गया था ।
प्रवीण झा ने इस विषम परिस्थिति में समस्त जनों से शासन के नियमों का स्वत: अनुपालन करने का आग्रह किया एवं यथासंभव सहयोग करने की अपील की है । चुकी यह समाज अध्यात्मिक कार्यों मैं रुचि रखता है और प्रत्येक वर्ष सामूहिक छठ महापर्व का आयोजन करता है इसलिए छठ माता एवं भगवान सूर्य से इस महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना हम सब करते हैं ।
Author Profile
Latest entries
अपराध24/09/202619 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना लिए भारतीय पहचान पत्र, STF ने दबोचा..
बिलासपुर24/09/2026स्कूल की नौकरी या तहसील की ड्यूटी ? नकल शाखा में शिक्षक की कथित तैनाती से उठे सवाल.. बिलासपुर में शिक्षक की अतिरिक्त ड्यूटी को लेकर जांच की मांग, आदेश से लेकर उपस्थिति और भुगतान तक उठे सवाल..
बिलासपुर23/09/2026बेलतरा विधानसभा को ₹18.67 करोड़ की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा कार्यों का हुआ शुभारंभ… 5 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन..
राजनीति22/09/2026खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
