नई दिल्ली // भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 30 अप्रैल तक अपनी तीन निजी ट्रेन सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया है। वर्तमान समय में आईआरसीटीसी देश में तीन निजी ट्रेनों का संचालन करती है। इस फैसले के बाद इन तीनों ट्रेनों को 30 अप्रैल तक निलंबित किया जा रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है।
इन तीन ट्रेनों के लिए बुकिंग को पहले केवल 25 मार्च से 15 अप्रैल के बीच राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण बंद कर दिया गया था, लेकिन लॉकडाउन की अवधि के बाद यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की अनुमति थी। आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जाने वाली ये तीन ट्रेनें, वाराणसी-इंदौर मार्ग पर चलने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस और अहमदाबाद-मुंबई तेजस है।
अधिकारियों ने कहा कि 30 अप्रैल तक ट्रेनों को नहीं चलाने का निर्णय यह ध्यान में रखते हुए लिया गया कि देश में कोरोना वायरस के मामलों में दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही हैं। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकारियों ने कहा कि उस अवधि के दौरान टिकट बुक करने वाले सभी यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा।
( साभार अमर उजाला )
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
