बिलासपुर // नवोदय विद्यालय मल्हार में तीसरी भाषा सीखने के लिए आये ओडिशा के 28 छात्र-छात्राओं को गिफ्ट और चॉकलेट के साथ जब उनके घर रवाना किया गया तो वे खुशी से चहक रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया जिनकी रुचि से उन्हें यहां रुकने में कोई परेशानी नहीं हुई और अब सकुशल वापस जा रहे हैं।
कोरोना महामारी के कारण बीते 23 मार्च से पूरे प्रदेश में लॉक डाउन के साथ धारा 144 लागू है। बिलासपुर जिले के आवासीय स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में कक्षा 9वी में ओडिशा राज्य के बलांगीर से 28 छात्र-छात्राओं को चयनित कर तीसरी भाषा सीखने के लिए भेजा गया था। वे जुलाई से मार्च तक रह कर पढ़ाई करने के लिये यहां आये थे। इसी बीच कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद हो गये। नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत आसपास के ग्रामीण विद्यार्थी अपने घर चले गए लेकिन बलांगीर से आये विद्यार्थी नहीं जा सके और उन्हे यहीं रोकना पड़ा।
इस बात की सूचना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली तो उन्होंने बिलासपुर कलेक्टर को इन बच्चों का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया। लॉकडाउन के बाद लगातार सभी विद्यार्थियों को आत्मीयता के साथ नवोदय छात्रावास में रखा गया। उन्हें 15 दिन तक विद्यालय में ही रखा गया तत्पश्चात उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। वे सभी स्वस्थ हैं।
इसके बाद कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार उन्हें उनके घर भेजने की व्यवस्था की। ओडिशा भेजने के लिए उन्होंने वहां के अधिकारियों से चर्चा की और छत्तीसगढ़ शासन से सक्षम अनुमति प्राप्त की गई। सभी बच्चों को एक बस में रवाना किया। उन्हें कलेक्टर की ओर से गिफ्ट, चॉकलेट के अलावा सैनेटाइजर उपलब्ध कराया गया है। मस्तूरी एसडीएम मोनिका वर्मा ने कलेक्टर के गिफ्ट सभी बच्चों में बांटे। विद्यार्थियों ने ‘मुख्यमंत्री अंकल’ को धन्यवाद दिया कि उन्हें छह माह बाद परिजनों के पास भेजने की अच्छी व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि वे कलेक्टर बिलासपुर से भी भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करते हैं। बच्चों ने उन्हें भी धन्यवाद दिया।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति28/10/2025ललितेश्वर महादेव मंदिर में 150 साल बाद गूंजेगा पुनः प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चार… श्रीराम मंदिर बलखंडी बाबा परिसर में 7 दिवसीय भव्य शिव-श्याम महोत्सव 30 अक्टूबर से..
Uncategorized27/10/2025“छठ घाट पर गूंजा आस्था का स्वर: समिति और भक्तों ने मिलकर किया श्रमदान”
Uncategorized27/10/2025खनिजों का अवैध खनन व परिवहन करते 08 वाहन जब्त
राजनीति26/10/2025राज्योत्सव में पीएम मोदी का आगमन तय! भाजपा ने झोंकी ताकत, बिलासपुर में बैठकों का दौर तेज
