छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने आज एक महत्वपूर्ण फैसले में मीसा बंदी नागरिकों के पेंशन संबंधी याचिका स्वीकृत कर ली ।
बिलासपुर // विदित हो कि आपातकाल के दौरान मीसा अधिनियम के अंतर्गत 25/06/1975 से 31/03/1977 तक कि अवधि में मीसा अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत जेल में बंद नागरिकों को सम्मान निधि प्रदान किया जा रहा था । जिसे वर्तमान सरकार के द्वारा अचानक ही बंद कर दिया गया था , जिसे बिलासपुर निवासी श्रीमती जानकी गुलाबानी , रामाधार चंद्रा सहित अन्य के द्वारा उच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी थी । और अंततः यह याचिका इस महत्वपूर्ण फैसले से स्वीकृत हुई ।
ज्ञात हो कि पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि नियम 2008 के तहत मीसाबंदियों को उनके जेल की अवधि के अनुसार पैंशन दिया जा रहा था .. जिसे सरकार बदलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश दिनांक 28/01/2019 से अचानक बंद कर दिया गया था । याचिकाकर्ता ने उक्त आदेश को न्यायालय में चुनौती दे कर इसे लागू किये जाने की याचना की थी , इस दौरान सरकार ने इस नियम को जनवरी 2020 से अधिसूचना जारी कर निरसित कर दिया था जिससे उक्त दिनांक से पेंशन की पात्रता खत्म हो गई थी ।
न्यायालय ने अपने इस महत्वपूर्ण फैसले में माना कि विगत एक दशक तक जिस पेंशन का लाभ याचिकाकर्ताओं को प्राप्त हुआ उसे अचानक बिना इनकी गलती से बंद किया जाना अन्यायपूर्ण था । साथ ही साथ सरकार ने किसी भी समय तात्विक समाधान इस बाबत का के वाक़ई में कोई भी याचिकाकर्ता इस योजना के अंतर्गत पेंशन की पात्रता रखता है य्या नही कभी भी नही किया ।
सरकार का यह निर्णय त्रुटिपूर्ण था क्योंकि इसके पूर्व प्राकृतिक न्याय के नियमो का पालन अथवा ध्यान नहीं दिया गया ।
विभिन्न नजीरों का हवाला देते हुए न्यायमूर्ति पी सैम कोशी की माननीय न्यायालय ने याचिका स्वीकृत की और अपने फैसले में स्पष्ट किया कि समस्त याचिका में पेनाइन की पात्रता आदेश दिए जाने से लेकर निरसन अधिसूचना की तारीख तक बनती है ।
यह फैसला आने वाले समय मे मील का पत्थर साबित होगा । याचिका में भारत गुलाबानी , ग़ालिब द्विवेदी और अमियकान्त तिवारी, अधिवक्ता ने पैरवी की ।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
