कोलकाता // त्रिपुरा की अंडर 19 टीम की एक खिलाड़ी को उसके घर में मृत अवस्था में पाया गया है। त्रिपुरा की टीम की 16 साल की अयांती रींग (Ayanti Reang) का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया है। हालांकि, ये हत्या है या फिर सुसाइड इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय भाषा में दैनिक रूप से निकलने वाले अखबार ‘Syandan’ ने इस खबर की पुष्टि कर दी है कि अयांती का निधन हो गया है।
चार भाई-बहनों में सबसे छोटी Ayanti Reang त्रिपुरा की अंडर 19 टीम का हिस्सा पिछले एक साल थी और उन्होंने अंडर 23 का एक टी20 टूर्नामेंट भी अपनी टीम के लिए खेला था। 16 साल की अयांती ने काफी कम समय में राज्य की टीम में जगह बना ली थी और अंडर 19 के अलावा अंडर 23 एज ग्रुप के टूर्नामेंट में हिस्सा भी लिया था। वह राज्य की राजधानी अगरतला से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर उदयपुर सब डिवीजन के अंतर्गत तेनानी गांव के Reang जनजाति से हैं।
उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए, त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तिमिर चंदा ने कहा कि राज्य ने एक आगामी प्रतिभा को खो दिया है। चंदा ने अगरतला से न्यूज एजेंसी पीटीआइ से बात करते हुए कहा है, “वह अंडर -16 दिनों से राज्य की टीम का हिस्सा रही हैं। वह काफी आशाजनक थीं। उनकी मौत की खबर ने हमें गहरे सदमे में छोड़ दिया।” प्रथम दृष्टया लग रहा है कि अयांती ने आत्महत्या की है। यह पूछे जाने पर कि क्या उसने किसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना किया है ? इस पर त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव तिमिर चंदा ने कहा है, “वह पिछले सीज़न तक पूरी तरह से ठीक थी और तब लॉकडाउन के कारण सबकुछ बंद हो गया था। हमने कुछ ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कीं, लेकिन हम उसकी पारिवारिक समस्याओं के बारे में नहीं जानते थे।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन04/04/2026बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,, हाइवा समेत 5 वाहन पकड़े गए… अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा…
प्रशासन04/04/2026विधायक सुशांत की पहल पर महर्षि उसलापुर मार्ग का होगा कायाकल्प… निगम एवं पंचायतों में भी लाखों के विकास कार्यों मिली स्वीकृति…
बिलासपुर04/04/2026रेल विकास की नई पटरी: SECR ने 2025–26 में दिखाई जबरदस्त प्रगति यात्री सेवा से माल ढुलाई तक—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हर मोर्चे पर मारी बाजी
राजनीति02/04/2026महंगाई पर सियासत तेज : कांग्रेस का मोदी सरकार पर आर्थिक विफलता का आरोप,, रसोई से सफर तक महंगाई की मार,, पीस रहा आम आदमी…
