रिकॉर्ड दुरूस्त करने राशि की मांग,पटवारी निलंबित ,,
जांजगीर-चांपा // जिले की नवागढ़ तहसील में पदस्थ पटवारी द्वारा रिकार्ड दुरूस्त करने राशि की मांग की जाने के कारण एस डी एम जांजगीर मेनका प्रधान ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
नवागढ़ के हल्का नंबर 11 में पदस्थ पटवारी पंचराम वस्त्रकार द्वारा देवनारायण/जगेश्वर और रामखिलावन वल्द छोटेलाल से भूमि का रिकॉर्ड दुरूस्त करने के एवज में राशि की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर एस डी एम मेनका प्रधान ने इसे गंभीरता से लेते हुए पटवारी के इस कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध और स्वेच्छाचारिता का द्योतक मानते हुए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय नवागढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। नवागढ़ हल्का नंबर 11 का प्रभार पटवारी टिकेंद्र दीवान को सौंपा गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/08/2026एटीआर रेंज में शेरनी का हमला, 25 वर्षीय युवक की मौत,, शावक के साथ मौजूद थी शेरनी, जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गया था युवक…
प्रशासन24/08/2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई,, 412 भरे सिलेंडर कम मिले… कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई…
बिलासपुर24/08/2026दाऊ श्री मेडिकल के अवैध निर्माण पर निगम की सख्ती, तीन दिन में जवाब नहीं तो चलेगा बुलडोजर…
बिलासपुर21/08/2026हाईकोर्ट, कॉलेज और कॉलोनियों से एयरपोर्ट तक ई-बस की कनेक्टिविटी की पहल… बोदरी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों की मांग पर कलेक्टर का भरोसा, एयरपोर्ट तक बढ़ेगी ई-बस सेवा…
