IRCTC की वेबसाइट पर नये तरीके से बुक कर सकेंगे ट्रेन टिकट, अगस्त तक मिलने जा रहीं ये सुविधाएं ,,
इंडियन रेलवे अब एक बार फिर टिकट बुकिंग की सुविधा देने वाली आधिकारिक वेबसाइट IRCTC को अपग्रेड करने जा रहा है. अगस्त महीने तक IRCTC की वेबसाइट नये कलेवर और फ्लेवर में होगी. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की भी मदद ली जाएगी ,,
आईआरसीटीसी की वेबसाइट को अगस्त तक अपग्रेड कर दिया जाएगा …
नई दिल्ली // ट्रेन टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग करने वाली आधिकारिक वेबसाइट IRCTC बहुत जल्द नये अवतार में होगी. IRCTC की वेबसाइट को एक बार फिर अपग्रेड कर इसमें नये फीचर्स जोड़े जा रहे हैं ताकि ग्राहकों को टिकट बुकिंग में सहूलियत मिल सके. साथ ही इसमें कुछ नई सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी. आईआरसीटीसी की वेबसाइट को अंतिम बार 2018 में अपग्रेड किया गया था. हाल ही में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव ने कहा कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट को अपग्रेड कर इसकी प्रोसेस को सरल बनाया जाएगा ।
वी के यादव ने बताया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट में अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस मिल सके. साथ ही इसे होटल बुकिंग और मील बुकिंग से भी जोड़ा जाएगा. उन्होंने बताया था कि अगस्त महीने तक रेलवे की टिकट बुकिंग एक नये कलेवर और फ्लेवर में होगी ताकि यात्रियों को टिकट बुकिंग करने समय बेहतर अनुभव मिल सके. अंतिम बार इस वेबसाइट में अपग्रेडेशन के दौरान वेटलिस्ट प्रीडिक्शन फीचर, वेटलिस्ट टिकट होने पर वैकल्पिक ट्रेन का चयन, और पेमेंट ऑप्शन जैसे फीचर्स को जोड़ा गया था।
डिजिटल उपायों को मिल रहा बढ़ावा …
रेलवे ने कुछ ही समय में डिजिटल शुरुआत की है, जैसे क्यूआर-आधारित टिकट, ई-फाइलिंग सिस्टम आदि. बता दें कि भारतीय रेलवे क्यूआर कोड वाले संपर्क रहित टिकट देने की योजना बना रहा है जिन्हें स्टेशन और ट्रेनों पर मोबाइल फोन से स्कैन किया जा सकेगा. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने कहा कि वर्तमान में ट्रेन के 85 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं और काउंटर से टिकट खरीदने वालों के लिए भी क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाएगी ।
एयरपोर्ट की तरह मिलेंगी सुविधा …
एयरपोर्ट की तरह ही रेलवे भी क्यूआर कोड वाले संपर्क रहित टिकट देने की योजना बना रहा है. ट्रेन टिकट बुक करते समय रेलवे की ओर से एक QR Code का URL (लिंक), SMS के जरिए यात्री के मोबाइल पर भेजा जाएगा. स्टेशन में दाखित होते समय या ट्रेन में यात्रा के दौरान टिकट चेंकिंग के समय यात्रियों को SMS में उपलब्ध QR Code के URL पर क्लिक करना होगा. ऐसा करते ही यात्री के मोबाइल ब्राउजर पर क्यू.आर. कोड दिखने लगेगा ।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
