गिरोह के 6 सदस्यों से पुलिस ने 5 नग देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस किये बरामद ,,
उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर बिलासपुर में खपाने ग्राहक की कर रहे थे तलाश ,,
हो सकती बड़ी वरदात …

बिलासपुर // कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार समेत 06 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने व चोरी और बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने व बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही रोकने चेकिंग अभियान के तहत मुख्य आरोपी शैलेष कोहली निवासी कन्नौज उत्तर प्रदेश को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ मे संदेहास्पद जवाब देने पर पुलिस को उस पर संदेह हुआ और पुलिस ने युवक को थाने में लाकर कड़ाई से पूछताछ करने व तलाशी लेने के दौरान उसके पास से देशी कट्टा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि युवक द्वारा हथियार खपाने की तलाश में ग्राहकों की तलाश की जा रही थी।
बिलसागुड़ी में पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ओमप्रकाश शर्मा, सीएसपी कोतवाली निमेष बरैया ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी 5 आरोपी समेत कुल 06 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 06 देशी कट्टा समेत 03 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर यहाँ ग्राहको को 10 हजार रुपये तक की रकम में खपाने की फिराक में घूम रहे थे जिसे बिलासपुर पुलिस ने सक्रियता के साथ असफल बनाते हुए सभी आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य मामले में स्थानीय युवक भी कट्टे के साथ गिरफ्तार …
वही एक अन्य मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा एक स्थानीय युवक शनि चौधरी पिता अशोक चौधरी से भी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कतियापारा में रहने वाला शनि चौधरी भी शामिल है,बतादें की शनि के पिता अशोक चौधरी राशन दुकान चलाते है, शनि का बड़ा भाई पूर्व में कतियापारा में हुए मर्डर कांड का मुख्य आरोपी रहा है, हत्या के मामले में कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है ।
शैलेष कोहली पिता प्रभुदयाल कोहली उम्र 18 वर्ष, राहुल कुमार पिता कमलेश कुमार उम्र 19 वर्ष,सुनील कुमार पिता तेज सिंह उम्र 18 वर्ष,सुजीत कुमार पिता स्व.श्याम नारायण शुक्ला उम्र 34 वर्ष,लवकुश तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 27 वर्ष पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत करवाई की गई है।
Author Profile
Latest entries
राष्ट्रीय01/02/2026विकास, समावेशन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का रोडमैप: निर्मला सीतारमण ने पेश किया 2026-27 का मेगा बजट.. जानिए क्या मिला बजट में…
बिलासपुर01/02/2026BNI व्यापार एवं उद्योग मेले में व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन आदर्श दांपत्य से नन्ही प्रतिभाओं तक का सम्मान, 10 से अधिक प्रकार के झूले बने आकर्षक…
बिलासपुर31/01/2026BNI व्यापार मेला : जब स्थानीय व्यापार मजबूत होता है, तभी शहर, जिला और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलती है… स्थानीय व्यापार को नई उड़ान दे रहा मेला, सुई से लेकर जेसीबी तक एक ही छत के नीचे…
बिलासपुर29/01/2026शहर की 25 वर्षों की ऐतिहासिक परंपरा… बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला का भव्य शुभारंभ…
