विदेशी महिला के साथ होटल में गैंगरेप ,,
मैनेजर और उसके दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम ,,

प्रतीकात्मक फोटो
हिसार // कोरोना संकट के बीच शर्मनाक घटना सामने आयी है। भारत आयी एक एनआरआई महिला के साथ होटल में गैंगरेप किया गया है। होटल मैनेजर और उसके दोस्तों ने मिलकर विदेश में रह रही महिला को उसी के कमरे में हवस का शिकार बनाया। भारतीय मूल की ये महिला थाईलैंड में रहती है और पिछले दिनों ही भारत आयी थी। हिसार के एसएचओ मनमोहन सिंह ने बताया, हमने इस मामले में मुख्य आरोपी गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपी फरार है और हम जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लेंगे. आईपीसी की धारा 342 और 376 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है.41 वर्षीय पीडिता 6 अगस्त को हिसार आई थी और वह रेड स्क्वायर मार्केट में स्थित होटल में रह रही थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 8 अगस्त को सुबह 4 बजे 25 वर्षीय आरोपी गुलशन अपने आरोपी साथी के साथ जबरदस्ती महिला के कमरे में घुस आया और उसके साथ गैंगरेप किया. पीडिता अपने दोस्त के साथ टूरिस्ट वीजा पर मार्च में भारत आई थी. इंटरनेशनल फ्लाइट बाधित होने के चलते पीडिता वापस नहीं जा पाई. हिसार पुलिस को पीडिता के बयान दर्ज करने में भी मुश्किल हो रही थी. पुलिस अधिकारी पीडिता के बयान दर्ज करने के लिए थाई ट्रांसलेटर की तलाश कर रहे थे. पीडिता और आरोपी का मेडिकल टेस्ट हो गया है. अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है.इंटरनेशनल फ्लाइट्स नहीं चलने के कारण वे अब तक थाइलैंड नहीं लौट सकी हैं. शनिवार को भाषा की दिक्कत होने के कारण पीडिता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत दर्ज नहीं हो पाया है. पुलिस को अब तक कोई थाई भाषा समझने वाला ट्रांसलेटर नहीं मिल पाया है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
