बिलासपुर के उसलापुर में गोकने नाला में नाबालिक की लाश मिली ,, उसलापुर के एक सब्जी विक्रेता की पुत्री की है लाश….
अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश.. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ,, हत्या की आशंका…
सोमवार को सुबह घर से स्कूल ड्रेस में निकली थी 10 साल की लड़की ,, पुलिस का कहना पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति होगी स्पष्ट….

बिलासपुर // आज सुबह उसलापुर में गोकने नाला में एक 10 वर्षीय लड़की की लाश तैरती मिली। लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह 6:00 बजे के आसपास लोगों ने गोकने नाला में देखी लाश। ग्रामीणों से सूचना पाकर एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, आर एन यादव सीएसपी सिविल लाइन मौके पर पंहुचे.. हालात देखकर लोगों को हत्या की आशंका हो रही।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही इस बारे में कुछ कह सकेंगे। लड़की के माता-पिता सब्जी विक्रेता है और उसलापुर में किराए का मकान ले कर रहा करते थे। उनका कहना है कि घर से कल सुबह निकली थी लड़की। माता पिता को आशंका है कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई।। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
