
रायपुर // मरवाही विधानसभा उपचुनाव के पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका लगा है । पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के निधन के बाद से सक्रिय राजनीति से जुड़े कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी या कांग्रेस का दामन थाम लिया है । ज्यादातर नेता व कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के व्यवहार के चलते नाखुश रहे जिसके बाद पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ जो अब तक जारी है आज जोगी परिवार के काफी करीबी माने जाने वाले तीन नेताओं ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया ।

बतादे की छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी अटल श्रीवास्तव की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिव नारायण तिवारी जनपद उपाध्यक्ष पंकज तिवारी एवं जोगी परिवार के करीबी व सलाहकार समीर अहमद बबला ने अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष घर वापसी करते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए , ये तीनों नेता कांग्रेस के कभी मजबूत कार्यकर्ता हुआ करते थे पर के पिछले कुछ वक्त से जोगी परिवार के साथ जोगी कांग्रेस की राजनीति कर रहे थे मरवाही जिले का निर्माण एवं विकास को देखते हुए उन्होंने प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता जो छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में चले गए थे उन सब की वापसी भी बहुत जल्द हो जाएगी ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
