बिलासपुर, जनवरी, 14/2026
बड़ी खबर : सर्राफा एसोसिएशन ने दुकानों में हेलमेट और बुर्का पहनकर प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध… नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद लिया अहम फैसला..
रायपुर/बिलासपुर: नवापारा-राजिम में हाल ही में हुई सर्राफा लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद प्रदेशभर के स्वर्णकारों और सराफा व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन ने एक आपातकालीन हाई-प्रोफाइल बैठक बुलाई।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने की। बैठक में सुरक्षा के मानकों पर गहन चर्चा की गई और सर्वसम्मति से एक बड़ा निर्णय लिया गया।
चेहरा ढंककर आने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश..
एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि अब प्रदेश की किसी भी सर्राफा दुकान में हेलमेट, बुर्का या चेहरे पर स्कार्फ पहनकर आने वाले व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की पहचान स्पष्ट हो सके और अपराधियों के हौसले पस्त किए जा सकें।
दिग्गज व्यापारी नेताओं की रही मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव साझा किए:
कमल सोनी (प्रदेश अध्यक्ष),, प्रकाश गोलचा (बिलासपुर),, हर्षवर्धन जैन (रायपुर),, प्रदीप घोरपोड़े (रायपुर),, संजय कुमार कनुगा (रायपुर),, उत्तम चंद भंडारी (दुर्ग),, पवन अग्रवाल (बिलासपुर),, राजू दुग्गड़ (बस्तर),, राजेश सोनी (सरगुजा)

सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की अपील
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस व एसोसिएशन को दें। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि सर्राफा व्यापारियों को उचित सुरक्षा कवर प्रदान किया जाए और नवापारा लूटकांड के दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized04/08/2026निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
बिलासपुर04/08/2026भाजपा में युवाओ को तरहीज… भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी…
बिलासपुर04/08/2026बिलासपुर प्रेस क्लब में संविधान उल्लंघन पर सदस्यों का फूटा आक्रोश,, अध्यक्ष का प्रभार बदलने का प्रस्ताव रखा गया… करीब 150 सदस्यों की बैठक में कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,, पत्रकारों ने कलेक्टर व सहायक पंजीयक को सौंपा ज्ञापन…
प्रशासन04/08/2026विकास के पथ पर बेलतरा की नई उड़ान: विधायक सुशांत शुक्ला की पहल से ₹3.61 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात… 10 गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन,, 11 स्थानों पर सीसी रोड निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति…
