जियो ने एक बयान में कहा है, ‘अगर आपने 9 अक्टूबर को या इससे पहले किसी भी प्लान से जियो नंबर पर रीचार्ज करवाया है तो आप को प्लान एक्सपायर होने तक (जियो के अलावा बाकी नेटवर्क्स पर भी) फ्री कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते रहेंगे।’ सबसे पहले आपको चेक करना चाहिए कि मौजूदा जियो डेटा प्लान कब तक वैलिड है क्योंकि इसके बाद ही आपको अलग से आईयूसी टॉप-अप रीचार्ज करवाना होगा।

बता दें, जियो के अलावा बाकी नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए यूजर्स को अब मौजूदा प्लान्स के साथ अलग से रीचार्ज भी करवाना होगा। प्लान एक्सपायर होने तक फ्री कॉलिंग मौजूदा प्लान एक्सपायर होने तक कस्टमर्स को कोई एक्सट्रा रीचार्ज करवाने की जरूरत नहीं है। जियो ने स्पष्ट किया है कि अब रीचार्ज करवाने वाले रीचार्ज के साथ अलग से आईयूसी का भुगतान कस्टमर्स को करना होगा।
इसके साथ ही जियो ने नए आईयूसी रिचार्ज का ऐलान भी किया है। ये उन यूजर्स के लिए हैं जो जियो से एयरटेल और वोडाफोन जैसे दूसरे नेटवर्क पर कॉल करते हैं। ये रिचार्ज प्लान 124 मिनट के लिए 10 रुपए, 249 मिनट के लिए 20 रुपए, 656 मिनट के लिए 50 रुपए और 1,362 मिनट के लिए 100 रुपए के रूप में उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि हर 10 रुपये आईयूसी टॉप-अप पर खर्च करने के बदले जियो कस्टमर्स को 1 जीबी अडिशनल डेटा भी फ्री दे रहा है। इस तरह 10 रुपये के प्लान पर 1 जीबी और 100 रुपये के रीचार्ज पर 10 जीबी अडिशनल डेटा कस्टमर्स को मिलेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/06/2026बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान, 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन… जन आकांक्षाओं को मिला आकार, बेलतरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत…
बिलासपुर06/06/2026बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
