बिलासपुर // एक शातिर महिला चोर को पकड़ने में सरकण्डा पुलिस को सफलता हाथ लगी है ये महिला घरों में जाकर झाड़ू पोछा बर्तन का काम करने के नाम पर जेवरात और अन्य सामान चोरी करती थी। पिछले दिनों सरकंडा थाने पहुंचकर राजकिशोर नगर निवासी प्रार्थी प्रियंका आनंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 अप्रैल को वह अपने गले की चैन एवं लॉकेट तथा मोबाइल को रखकर नहाने गई थी। जब वह नहा कर लौटी तो उनका सामान उस स्थान पर नहीं था लेकिन वह थाने पहुंचकर रिपोर्ट नही लिखा पाई थी।
पीड़ित ने बताया कि इससे पहले उसका पूरा परिवार कोरोना के संक्रमित हो गया था। जिस वजह से प्रियंका ने 30 अप्रैल को सरकंडा थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर सरकंडा थाना पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई थी मामले की विवेचना के दौरान प्रियंका के घर में झाड़ू पोछा का काम करने वाली लखनी घुरी पर पुलिस को शक हुआ और उसने लखनी से पूछताछ शुरू की शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की भरकस कोशिश की लेकिन बारीकी से जांच करने पर आखिरकार आरोपियां ने अपना जुर्म कबूल किया।आरोपियां के पास से चोरी किया गया सोने का चैन व लॉकेट जप्त कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
Uncategorized06/02/2026सोने के बढ़ते भाव का लालच? सराफा व्यापारियों पर झूठी शिकायतों के खिलाफ एसोसिएशन ने उठाई आवाज..
