मंगला क्षेत्र में बेजा कब्जा खाली कराने पहुंचे नगर निगम कर्मीयों और पुलिस के साथ स्थानीय लोगो की झूमाझटकी… स्थानीय महिला ने मिट्टी तेल डाल की आत्मदाह करने की कोशिश… जमकर हुआ हंगामा..
July, 16/2021, बिलासपुर
शहर के मंगला क्षेत्र के गंगानगर से लगे इलाके में नगर निगम के द्वारा शुक्रवार को बेजा कब्जा हटाने के लिए निगम का अतिक्रमण दस्ता और पुलिस टीम ने साथ मिलकर अभियान चलाया, कब्जा हटाने पहुँची टीम को देख स्थानीय कब्जाधारियों ने हंगामा शुरू कर दिया और अतिक्रमण हटाने को लेकर निगम कर्मियों और पुलिस के साथ विवाद करने लगे।

कोरोनाकाल के साथ-साथ इन दिनों बारिश का समय चल रहा है और इसके बावजूद भी बिलासपुर नगर निगम अवैध कब्जा खाली कराने में जुटा हुआ है और लोगो के सर से उनकी छत छीनी जा रहीं है। पिछले दिनों विजयापुरम अटल आवास में जमकर हंगामे के बाद शुक्रवार को नगर निगम और पुलिस की टीम गंगा नगर मंगला पहुंची जहां होली क्रॉस स्कूल के पास बेजा कब्जा धारियों को खाली कराने का काम किया गया।

बेजा कब्जा हटाने पहुंचे पुलिस की टीम और नगर निगम के अमले के साथ स्थानीयों ने जमकर हंगामा किया एक महिला ने तो अपने ऊपर मिट्टी तेल डालने का प्रयास भी किया स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस कोरोना काल के समय में गरीबों के धंधे को उजाड़ने का काम नगर निगम कर रही है इसके अलावा भरी बरसात में बेजा कब्जा हटाने की वजह से बहुत से परिवारों की रोजी रोटी भी प्रभावित होगा। जमकर हंगामे के बाद नगर निगम ने स्थानीय लोगों को 3 दिनों का समय दिया है ताकि वह अपना मकान खाली कर अपनी व्यवस्था कर सके लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों ने और ज्यादा समय देने की मांग करते हुए नगर निगम के अमले से अभी ना हटाने की मांग की।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/04/2026सीमांकन पर तत्काल प्रभाव से रोक की मांग,, फर्जीवाड़े से सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप,, करोड़ों का लेनदेन,, ED-IT से शिकायत.. जांच में होंगे खुलासे…
बिलासपुर20/04/2026वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच,, 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य,, संभागायुक्त कार्यालय ने जारी की सूचना…
राजनीति20/04/2026महिला आरक्षण पर सियासी वार,, कांग्रेस बोली भाजपा फैला रही है झूठ का जाल,, परिसीमन बिल पर कांग्रेस ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल…
प्रशासन18/04/2026महुआ शराब पर आबकारी का डंडा: दो ठिकानों पर छापा, 75 लीटर कच्ची शराब और 210 किलो लहान जब्त, 2 महिलाएं गिरफ्तार
