• Fri. Sep 25th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

निगम की सामान्य सभा के बीच ACB की दबिश, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार लीज नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप कार्रवाई कर पकड़ा

बिलासपुर, 25/2026

निगम की सामान्य सभा के बीच ACB की दबिश, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

लीज नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप कार्रवाई कर पकड़ा

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर में शुक्रवार को एक ओर सामान्य सभा चल रही थी, वहीं दूसरी ओर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने निगम कार्यालय में कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा के बाबू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद निगम कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई।

ACB के अनुसार, राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने राजकिशोर नगर स्थित एक मकान को खरीदने का सौदा किया है। मकान की लीज अवधि समाप्त हो चुकी थी और रजिस्ट्री से पहले लीज नवीनीकरण कराया जाना था। विक्रेता की ओर से जुलाई 2026 में लीज नवीनीकरण के लिए नगर निगम में आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

शिकायत के मुताबिक, आवेदन पर जल्द कार्रवाई कराने के एवज में नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 लक्ष्मीकांत कोका द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था।

शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर आरोप सही पाए जाने के बाद ACB ने शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी बाबू लक्ष्मीकांत कोका को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

ACB ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed