बिलासपुर, मई, 14/2026
सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये मूल्य के घरेलू सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं सीएसपी डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा पुलिस ने संदिग्धों पर निगरानी शुरू की थी।
12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पत्थरखानभाठा निवासी 26 वर्षीय रजत यादव पिता मुन्ना यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आशीष यादव के साथ मिलकर 8 मई 2026 को पत्थरखान क्षेत्र के एक सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों ने मकान से टीवी, फ्रिज, कूलर, गैस सिलेंडर सहित अन्य घरेलू सामान और 5 हजार रुपये नकद चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी रजत यादव के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक संतोष यादव, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
बिलासपुर23/07/2026बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
