बिलासपुर, अप्रैल, 03/2024
खनिज विभाग की कार्रवाई : अवैध परिवहन करते 02 हाइवा सहित 18 ट्रैक्टर जप्त…
बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही करते हुए बुधवार 2 अप्रैल और गुरुवार 3 अप्रैल को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा सेलर, पोंसरा, रतनपुर,बेलगहना, पेंड्रापथरा, रतखंडी,करही कच्छार, शक्तिबहरा, छतौना, केंदा, सोढा खुर्द, चकरभाटा, हिर्री एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज रेत, गिट्टी का परिवहन करते पाये जाने पर 20 मामलो पर कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर और हाइवा जप्त किया गया।

जिसमें सेलर क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर,दारसागर क्षेत्र से 01 हाइवा एंव 01 ट्रैक्टर,करही कच्छार क्षेत्र से 04 ट्रेक्टर, शक्ति बहरा क्षेत्र से 06 ट्रेक्टर एंव बेलगहना क्षेत्र से 05 ट्रेक्टर, चकरभाटा क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर व हिर्री क्षेत्र से 01 हाइवा कुल 20 वाहनों को खनिजो का परिवहन करते पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना कोटा, बेलगहना, रतनपुर, चकरभाटा, हिर्री एंव पुलिस सहायता केंद्र केंदा में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
