टिकट मिलने के बाद मस्तुरी पहुंचने पर डॉ. बांधी का भव्य स्वागत… पार्टी व मस्तूरी की जनता का हृदय से धन्यवाद करते हुए मना आभार…
बिलासपुर, अक्टूबर, 12/2023
चुनावी बिगुल बजने और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने के साथ ही क्षेत्र सहित प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है और प्रत्याशी खुल कर चुनावी रण में उत्तर आये है मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता व वर्तमान विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी पर भाजपा ने फिर भरोसा किया है और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है। डॉ. कृष्णमूर्ति यांधी की स्वच्छ छवि, मिलनसार व सरल स्वभाव के कारण डॉ. बांधी मस्तूरी क्षेत्र के साथ साथ बिलासपुर जिले में लोकप्रिय रहे है। वही पार्टी में भी उनको पसंद किया जाता है। इसी का परिणाम है कि भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी रण में उतारा है।

भाजपा पार्टी से टिकिट मिलने के बाद पहले बार अपने विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। सबसे पहले देवरीखुर्द चौक में किसान नेता वी पी सिंह के नेतृत्व में ढोल ताशे के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद डॉ. बांधी के काफिले के साथ लोग जुड़ते गये। इसके बाद लालखदान चौक, मस्तूरी चौक, जोंधरा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कर जमकर आतिशबाजी की गई। जोंधरा चौक में डॉ. बांधी का स्वागत करने के दौरान स्थिति धक्कामुक्की तक की हो गई। इस पर डॉ. बांधी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करते हुए एक एक करके स्वागत करने की बात कही। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश एवं उमंग देखते ही बनता था। वे डॉ. बांधी के समर्थन में नारे लगाते रहे।

स्वागत रैली के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. बांधी ने सर्व प्रथम सभी का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सभी आपके स्नेह, आर्शीवाद के कारण ही संभव हो पाया है। आप लोग ही मेरे असली ताकत है। अभी तक जिस प्रकार मस्तूरी की जनता व कार्यकर्ताओं का सहयोग व समर्थन मिलता रहा है। उसकी प्रकार इस बार भी आपका आर्शीवाद मुझे मिलेगा और एक बार पुनः आप लोग में विजयी बनाकर विधानसभा तक पहुचायेंगे। वही डॉ. बांधी ने भाजपा पानी का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने एक बार फिर से मुझे टिकिट देकर जो विश्वास जताया है। उसे कायम रखने का मैं पूरी कौशिश करूंगा। वही मस्तूरी क्षेत्र में विकास के जो कार्य अधूरे पड़े है। उन्हें पूरा करना इस बार पहली प्राथमिकता में शामिल रहेगा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
