• Mon. Nov 2nd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

नोटिस के बाद अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुल्डोजर… अमेरी, घुरू,लोखंडी, पेंडारी और समलपुरी में दर्जन भर से ज्यादा अवैध निर्माण धराशाई…

नोटिस के बाद अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुल्डोजर… अमेरी, घुरू,लोखंडी, पेंडारी और समलपुरी में दर्जन भर से ज्यादा अवैध निर्माण धराशाई…

बिलासपुर, फरवरी, 10/2023

तखतपुर राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत अवैध प्लॉटिंग करने वालों के विरुद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। बिलासपुर शहर से लगे पांच ग्रामों की दर्जन भर से ज्यादा अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। अमेरी, घुरू,लोखंडी, पेंडारी और समलपुरी में कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम वैभव क्षेत्रज्ञ के नेतृत्व में अवैध संरचनाओं को धराशायी किया गया। राजस्व और पुलिस साथ थी। प्रमुख रूप से सड़क, नाली और दीवारों को उखाड़ा गया। दोपहर 12 बजे से शाम तक तोड़फोड़ अभियान चला।

गौरतलब है कि शहर से लगे दर्जन भर ग्रामों के लगभग डेढ़ सौ भू स्वामियों को एसडीएम तखतपुर द्वारा नोटिस जारी कर 9 फरवरी को शाम 5 बजे तक जवाब तलब किया गया था। एक भी भू स्वामी अथवा प्लाटर ने निर्धारित समय सीमा तक जवाब नहीं दिया। बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस व नगर निवेश विभाग से नक्शा पास कराए उनके द्वारा विभिन्न संरचनाओं का निर्माण शुरू कर दिया गया था जो कि शासन के कई नियमों के विपरीत है। एसडीएम श्री क्षेत्रज्ञ ने कहा कि तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिन भू स्वामियों के अवैध निर्माण को तोड़ा गया, उनमें उक्त ग्रामों से संबंधित शत्रुघ्न पिता तिहारू, बिनबाई बेवा तिहारू, उदय खांडे पिता चित्राकुमार, छतलाल पिता तिहारू, सतबतिन बाई पिता तिहारी, बाजहीन पिता तिहारू, संतकूमार पिता तिहारी, पांचों बाई पति तिहारू, सतबाई पिता तिहारू, मुर्तजा हुसैन पिता हाजी गेयुर हुसैन, अनिल पिता कन्हैया लाल, राम अवतार पिता जयकिशन अग्रवाल, मंजूदेवी पति राधेश्याम, राधेश्याम साहू पिता मालिकराम साहू तथा पुष्पेंद्र प्रताप सिंह पिता शंभूसिंह शामिल हैं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन..  कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
अवैध रेत परिवहन पर चला कानून का डंडा, आरोपी को 1 साल की सजा और ₹25 हजार जुर्माना.. खनिज विभाग की विशेष मुहिम में 66 मामलों में FIR, खैरा डंगनिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए थे आरोपी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed