बिलासपुर, सितंबर, 17/2025
मारवाड़ी बोली और संस्कृति को बढ़ावा देने अग्रवाल समाज का अनूठा आयोजन…
बच्चों ने रखी भाषा बचाने की मांग, महिलाओं ने बिंगो हाउजी में जमाया रंग…
बिलासपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के अवसर पर अग्रवाल नवयुवक समिति एवं अग्रवाल महिला समिति ने सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाले विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया।
म्हारी बोली म्हारा देश – मारवाड़ी बोलो प्रतियोगिता
अग्रवाल नवयुवक समिति के तत्वावधान में “म्हारी बोली म्हारा देश, मारवाड़ी बोलो प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इसमें कनिष्ठ वर्ग (5 से 18 वर्ष) और वरिष्ठ वर्ग (18 वर्ष से अधिक आयु) के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने मारवाड़ी भाषा में अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि “मारवाड़ी भाषा हमारी पहचान और संस्कृति है, इसे हमें दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।”

बच्चों और युवाओं ने समिति से मारवाड़ी भाषा सिखाने हेतु कोचिंग सेंटर खोलने की मांग भी की। निर्णायक मंडल में सीए उदित सोनी, श्रीमती विनीता केजरीवाल, श्रीमती कृष्णा शर्मा एवं सुभाष शर्मा शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों को संतावना पुरस्कार भी दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल महासभा अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सचिव सुनील सोथलिया, चतुर्भुज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नवयुवक समिति अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल व सचिव सौरव अग्रवाल ने किया।

आयोजन समिति में नितिन बेरीवाल, क्षितिज जाजोदिया, अमित रामपुरिया, दीपक गोयल, यादवेंद्र शाह व तुषार अग्रवाल की विशेष भूमिका रही। समाज के प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे…

500 महिलाओं ने खेला बिंगो हाउजी
इसी कड़ी में अग्रवाल महिला समिति ने अग्रसेन भवन, जूनी लाइन में “बिंगो हाउजी” प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 500 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाउजी की थीम समाज के प्रमुख पर्व-त्योहारों (मकर संक्रांति, होली, गणेश पूजा, नवरात्रि, दीपावली, तुलसी विवाह, रक्षाबंधन आदि) से जुड़ी सामग्री पर आधारित रही। 35 विजेता महिलाओं को दैनिक उपयोगी सामग्री उपहार स्वरूप दी गई। विजेताओं को सम्मानित करने का कार्य महिला समिति अध्यक्ष रंजना अग्रवाल व सचिव वंदना जाजोदिया ने किया।

आयोजन में योगदान देने वालों में ममता अनिल अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, सरिता साजन अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल तुलसी कुंज, रजनी अग्रवाल, पूजा जाजोदिया, सुनीता प्रवीण अग्रवाल, प्रीति विष्णु अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
