बिलासपुर, मई, 12/2025
अग्रज नाट्य दल द्वारा 40 दिवसीय रंगमंच और अभिनय कार्यशाला का आयोजन…
15 मई से तिलकनगर स्कूल बिलासपुर में होगी शुरुआत…
बिलासपुर। शहर की 32 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित रंग संस्था अग्रज नाट्य दल द्वारा इस वर्ष भी रंगमंच और अभिनय में रुचि रखने वाले युवाओं और कलाकारों के लिए एक 40 दिवसीय नाट्य एवं रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 15 मई 2025 से आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, तिलक नगर में प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी यह कार्यशाला उन युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रंगमंच में भविष्य बनाने के इच्छुक लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय की बारीकियों के साथ-साथ रंगमंच की विस्तृत विधाओं जैसे संवाद अदायगी, देहभाषा, मंच अनुशासन, भावाभिव्यक्ति, नाट्य संगीत, और चरित्र निर्माण पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस कार्यशाला का संचालन शहर एवं प्रदेश के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं निर्देशक सुनील चिपड़े द्वारा किया जाएगा, जो रंगमंच के क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अब तक 50 से अधिक नाटकों का निर्देशन किया है। वे कविता और कहानी के मंचन में दक्ष हैं और कई छत्तीसगढ़ी फ़िल्मों में अभिनय के साथ-साथ शॉर्ट फ़िल्म और डॉक्यूमेंट्रीज़ का निर्देशन भी कर चुके हैं। कार्यशाला में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली से अभिनय में स्नातक, कुणाल भांगे द्वारा विशेष सत्र लिया जाएगा। कुणाल भांगे बिलासपुर के पहले कलाकार हैं जिन्होंने एनएसडी में प्रवेश पाया और देश के कई प्रसिद्ध निर्देशकों के साथ नाटक कर चुके हैं। वे प्रतिभागियों को अभिनय की विविध शैलियों का गहन प्रशिक्षण देंगे और विभिन्न नाटकों व कहानियों पर सीन वर्क भी कराएंगे।
सह-निर्देशक अरुण भांगे, रंगमंच के विभिन्न तकनीकी पक्षों जैसे मंचसज्जा, रूपसज्जा, वेशभूषा, प्रकाश संयोजन आदि में प्रशिक्षित हैं और प्रदेश की कई नाट्य संस्थाओं के साथ कार्य कर चुके हैं। वे कार्यशाला में इन विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करेंगे। कार्यशाला संयोजन की जिम्मेदारी संस्था की वरिष्ठ कलाकार सुश्री चम्पा भट्टाचार्य निभाएंगी, जो अभिनय के साथ-साथ संगीत में भी विशेषज्ञता रखती हैं। वे प्रतिभागियों को नाट्य संगीत का प्रशिक्षण देंगी।
यह कार्यशाला उन सभी लोगों के लिए उपयोगी है जो नाटक, फ़िल्म, वेब सीरीज़ या यूट्यूब में अभिनय करना चाहते हैं या किसी भी सामाजिक या व्यावसायिक क्षेत्र में आत्मविश्वास से बोलने और व्यक्तित्व निर्माण में रुचि रखते हैं।
अग्रज नाट्य दल 1993 से बिलासपुर में सक्रिय है और रंगमंचीय गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करता आ रहा है। संस्था की पूर्व प्रस्तुतियों और अन्य गतिविधियों की जानकारी अग्रज नाट्य दल के फेसबुक पेज पर उपलब्ध है। कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन हेतु निम्नलिखित नंबरों पर
संपर्क कर सकते हैं।
9301663379, 7974671765
अग्रज नाट्य दल, बिलासपुर
9301663379
Author Profile
Latest entries
अपराध23/10/2026पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Uncategorized23/10/2026राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
