बिलासपुर, 12/2025
बेलतरा क्षेत्र के सरकंडा मे भाजपा नेता कर रहे टीएनसी रेरा की बिना मंजूरी के अवैध प्लाटिंग…नियमों को ताक में रख बेच रहे अवैध प्लॉट… क्या सत्ता के दबाव में निगम से मिली हैं खुली छूट ?…
बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में भू-माफियाओं की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूमाफिया बेखौफ हो कर शहर के बीचोबीच बिना अनुमति के कच्ची अवैध प्लाटिंग कर रहे है। प्रशासन इसे रोक पाने में भी नाकाम साबित हो रहा है। सरकंडा क्षेत्र एक भाजपा नेता (पार्षद) इस अवैध प्लाटिंग में लिप्त है गीतांजलि सिटी के बिल्डर से मिलकर बिना कालोनिवासी से अनुमति के कालोनी की गलियों के सुरक्षित बाउंड्रीवाल को तोड़कर कई गलियों से रास्ता निकाल कर अवैध प्लाटिंग कर दी। जिसके कारण कालोनीवासी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे है। कॉलोनी से लगी जमीन में भाजपा नेता के द्वारा इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर और रेरा टीएनसीए से बिना अनुमति लिए जमीन को बेच रहे है। अवैध प्लाटिंग करने उन्होंने कॉलोनी से लगी दीवार भी तोड़ दी है। जिसके बाद असामाजिक तत्वों का भी कॉलोनी में आने जाने से कॉलोनीवासी परेशान है। अवैध प्लाटिंग से एक ओर शासन को जहां लाखों रुपयों के राजस्व का नुकसान हो रहा वही भूमाफिया अवैध प्लाटिंग कर मालामाल हो रहे है।

आपको बता दे कि सरकंडा क्षेत्र के गीतांजलि सिटी फेस 1 से लगी जमीन पर मुरूम रोड बना कर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। यहां जमीन को टुकड़ों में काटकर बेचा जा रहा है, वह भी बिना टाउन यह एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसीपी) और रेरा की अनुमति के ऐसे कच्ची प्लाटिंग में जमीन खरीदने के बाद मकान बनाकर रहने वालों को निगम की सुविधा नहीं मिल पाती है। न तो यहां सड़क बनती है न ही गार्डन रहता है। यहां तक कि तय पैमाने पर यहां भू-माफिया द्वारा सड़क और नाली के लिए जगह तक नहीं छोड़ी जाती है। जिसके चलते बाद में इन कच्ची प्लाटिंगों में जमीन लेने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एक तरफ नगर निगम और राजस्व विभाग अवैध प्लाटिंग करने वालो पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए निगम ने सीसी रोड और बाउंड्री वाल तोड़ दी है लेकिन सवाल उठता है कि भाजपा नेता (पार्षद) के इस अवैध प्लाटिंग पर निगम कब संज्ञान लेगा और इस पर अवैध प्लाटिंग की बिक्री पर रोक लगा कर कार्रवाई कब करेगा या सत्ता के दबाव में इन्हें खुली छूट मिल जाएगी।

कार्रवाई नहीं होने से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद…
गीतांजलि सिटी से लगी जमीन में हो रही प्लाटिंग पूरी तरह से अवैध है। नियमों को ताक में रख प्लॉट बेचे जा रहे है रेरा और टीएनसी से अनुमति लिए बिना ही कॉलोनी बसाई जा रही है। जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार निगम, राजस्व प्रशासन और जनप्रतिनिधि खामोश है। अब तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिम्मेदार शिकायत का इंतजार कर रहे है। मामले में करवाई न होने से भूमाफिया के हौंसले बुलंद है। गौरतलब है की पुराना बस स्टैंड मे निगम की कार्यवाही मे बाधा डालने की कोशिश भी भाजपा नेता द्वारा की गई थी। जिसके बाद सत्ता के संरक्षण मे अवैध निर्माण और प्लाटिंग के आरोप लगने से पार्टी की छबि धूमिल हो रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
