बिलासपुर, अप्रैल, 24/2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण)पर सियासी संग्राम: बीजेपी ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप…
बिलासपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें महिला विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस ऐतिहासिक विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों के साथ अन्याय किया है।
शुक्रवार को भाजपा जिला बिलासपुर शहर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने संकीर्ण सोच के चलते इस विधेयक का विरोध किया, जिससे मातृशक्ति के अधिकारों का हनन हुआ।
कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में लोकसभा व विधानसभाओं में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि यदि यह अधिनियम पारित होता, तो देश की दिशा और दशा में व्यापक बदलाव देखने को मिलता।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत अन्य दलों ने हमेशा महिला आरक्षण के मुद्दे पर दिखावा किया है और हर बार बहाने बनाकर इसे टालते रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उस समय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पलटकर मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों से समझौता किया गया था, जिसे बाद में मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध लगाकर सुधारा।
कौशिक ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले महिलाएं बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझती थीं, लेकिन अब स्वच्छता, गैस कनेक्शन, आवास और बैंकिंग सुविधाओं के जरिए उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं विपक्ष के इस रुख से नाराज हैं और उन्हें इसके लिए कभी माफ नहीं करेंगी।
इस दौरान महापौर पूजा विधानी ने भी अधिनियम पारित नहीं होने पर नाराजगी जताई और कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के लिए बड़ा झटका है। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
बिलासपुर12/08/2026जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
अपराध11/08/2026गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का खुलासा,, कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश,, 3 आरोपी गिरफ्तार,, गैस कटर-चाकू समेत सामान बरामद…
