• Mon. Sep 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कबाड़ियों पर कार्रवाई के बीच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कोनी थाने के दो जवान लाइन अटैच… थाने में कबाड़ी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट…

बिलासपुर, मई, 24/2026

कबाड़ियों पर कार्रवाई के बीच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कोनी थाने के दो जवान लाइन अटैच… थाने में कबाड़ी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट…

बिलासपुर। शहर में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच अब पुलिस विभाग के भीतर भी जवाबदेही तय होने लगी है। कोनी थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर कार्रवाई के दौरान लापरवाही और संदिग्ध कार्यशैली सामने आने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने दो पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोनी थाना पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े दो आरोपियों को थाने लाया गया था। इसी दौरान कार्रवाई से जुड़े प्रधान आरक्षक क्रमांक 814 और आरक्षक क्रमांक 1263 की भूमिका संदिग्ध और लापरवाहीपूर्ण पाई गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई को कमजोर करने वाला माना।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को तत्काल प्रभाव से थाना कोनी से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर संबद्ध कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई महज विभागीय औपचारिकता नहीं, बल्कि पूरे महकमे के लिए स्पष्ट संदेश है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी स्तर पर नरमी, लापरवाही या संदिग्ध भूमिका बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों की सख्ती से फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों को साफ संकेत मिला है कि कानून व्यवस्था के मामलों में जवाबदेही सीधे तय होगी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई  हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

You missed