टाउन हाल के पीछे सामान्य सभा के लिए बनेगा ऑडिटोरियम… मेयर यादव व एमआईसी सदस्य शुक्ला ने किया निरीक्षण… जोन कमिश्नर शुक्ला को इस्टीमेट बनाने दिए निर्देश..
बिलासपुर, दिसंबर, 09/2022
टाउन हाल के पीछे स्थित जनपद पंचायत बिल्हा की जमीन पर नगर निगम की सामान्य सभा आयोजित करने के लिए आलीशान ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। मेयर रामशरण यादव, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह व एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला ने शुक्रवार दोपहर मौके का निरीक्षण किया। मेयर ने जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला को जमीन की नापजोख कर इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिक निगम की सामान्य सभा के लिए टाउन हाल का निर्माण किया गया था। उस समय नगर पालिक निगम में 55 वार्ड थे। 15 ग्राम पंचायत, दो नगर पंचायत व एक नगर पालिका को निगम में शामिल कर वार्डों का परिसीमन किया गया। क्ष्ोत्र बढ़ने के साथ ही अब निगम में 7० वार्ड हो गए हैं। सामान्य सभा आयोजित करने के लिए अब टाउन हाल छोटा पड़ रहा है। यही वजह है कि सामान्य सभा स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित की जा रही है।

महापौर श्री यादव ने निगम की सामान्य सभा के लिए जनपद पंचायत बिल्हा के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह से चर्चा की। बिल्हा जनपद के जनप्रतिनिधियों से सहमति मिलने के बाद मेयर श्री यादव मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ जनपद उपाध्यक्ष श्री सिंह के अलावा जोन कमिश्नर श्री शुक्ला भी थ्ो। उन्होंने जमीन का जायजा लेते हुए जोन कमिश्नर को जल्द ही जमीन की नापजोख करने कहा। जनपद पंचायत बिल्हा को इस जमीन के बदले किसी और स्थान पर जमीन दी जाएगी। भव्य ऑडिटोरियम बनने के बाद वहीं सामान्य सभा आयोजित की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
