नगर विधायक शैलेष पांडेय ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन… 36.57 लाख की राशि से वार्ड 31 में होंगे नाली और सड़क निर्माण… अधिकारीयों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश…
बिलासपुर, दिसंबर, 09/2022
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 31 लाला लाजपत राय नगर के सरजू बगीचा में 36.57 लाख रुपये की राशि से बनने वाली सड़क और नाली निर्माण के कार्यों का भूमि पूजन किया। विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि विकास कार्यों से क्षेत्र में जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रम में जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा, दुर्गा कंवर, सोमशेखर विश्वकर्मा, पार्षद शहजादी कुरैशी, रामा बघेल, सतीश मिश्रा, राजेश मिश्रा, प्रणब वर्मा, रवि ठाकुर, राजू अवस्थी, संदीप बाजपाई, सुधीर सोनी, सुमन अवस्थी, बबलू यादव, नमिता मिश्रा, शाश्वत तिवारी, अमृत गुप्ता, अंकुश चौधरी सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
