पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के बयान से नाराज हुए जिला आटो संघ के पदाधिकारी…
विधायक शैलेष पांडेय से मिलकर बताई समस्या तो विधायक पैदल ही निकल पड़े कलेक्टर से मिलने…
कलेक्टर ने किया आश्वस्त कहा, ऑटो स्टैंड, यूनीफॉर्म, पहचान चिन्ह, भूमि आबंटन सहित ऐप भी बनाएंगे…
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ऑटो संघ से माफी मांगे : शैलेष पांडेय…
बिलासपुर, 29/2023
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के बयान से नाराज जिला ऑटो संघ के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में विधायक शैलेष पांडेय से मुलाकात करने वेयर हाउस रोड स्थित कार्यालय पहुंचे। ऑटो संघ के पदाधिकारियों की समस्या सुनने के बाद विधायक शैलेष पांडेय पैदल ही अपने कार्यालय से कलेक्टर से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने विस्तारपूर्वक बातों को सामने रखा।
कलेक्टर से मिलने के बाद विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कुछ दिनों पूर्व बयान दिया था कि सिटी बसें चलाई जाएं क्योंकि ऑटो वाले बहुत पैसा चार्ज कर रहे हैं। जिससे जिला ऑटो संघ के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त था। नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि आटो चालक जनता की सेवा कर रहे हैं। ऑटो चालक निर्धारित दर पर ही पैसा लेते हैं। कोरोना काल में भी ऑटो संघ के भाइयों ने भी बहुत मदद की है, लेकिन पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के बयान से ऑटो वाले में नाराजगी जाहिर है, उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को आटों संघ से माफी मांगनी चाहिए।

इसके अलावा जिला आटो संघ के पदाधिकारियों की कुछ जायज मांगी थी जिसमें आटो स्टैंड, मूलभूत सुविधाएं, भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन, यूनीफॉर्म, इन मांगों को लेकर जिला कलेक्टर से सार्थक चर्चा हुई है, उन्होंने आश्वस्त किया है कि इनकी मांगों को पूरा किया जाएगा इनका रजिस्ट्रेशन अलावा जिला ऑटो संघ को ऐप भी दिया जाएगा जिससे आम जनता और ऑटो संघ के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
इस दौरान जिला जिला आटो संघ अध्यक्ष अजय पानीकर (नान) उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम टंडन, सचिव जराग वेन हॉल ट्रेन, सह सचिव जितेंद्र खांडे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र खान, धनराज बघेल फिरोज खान विजय भास्कर देव कुर्रे संतोष जोगी सहित बड़ी संख्या में ऑटो संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
