बिलासपुर, फरवरी, 02/2025
लीनेस क्लब बिलासपुर मेन में बसंतोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया..
लीनेस क्लब बिलासपुर मेन की सामान्य सभा में अध्यक्ष गायत्री कश्यप ने आगामी माह की गतिविधियों की रूपरेखा जो कार्यकारिणी बैठक में तय की गई थी उसकी जानकारी सदन के सामने रखी। जिसमें केंसर जागरूकता, फूड फोर हंगर,कार्यक्रम आदि करना तय किया गया। इसके साथ ही सचिव चित्रलेखा कान्सकर ने कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सभी मेंबरों से इस सत्र की क्लब फीस जमा की ।
अध्यक्ष गायत्री कश्यप ने चार महिलाओं के नाम क्लब की सदस्यता हेतु कार्यकारिणी सदस्यों के सम्मुख रखे। जिन पर चर्चा करने के पश्चात सर्वसम्मति से सदस्य बनाने हेतु स्वीकृति दी गई। पूर्व मल्टीपल प्रेसीडेन्ट ली वीना अग्रवाल ने मल्टीपल शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी देते हुए। सभी से 16 फरवरी को मल्टीपल कार्यक्रम में रायपुर जाने का आग्रह किया तथा अध्यक्ष गायत्री कश्यप द्वारा रायपुर जाने वाले सदस्यों की नाम की लिस्ट तैयार की गई। बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं का सम्मान किया गया।

बसंत पंचमी के पूर्व क्लब सदस्यों के बीच में मां सरस्वती की पूजन वंदन के साथ-साथ हल्दी कुमकुम का प्रोग्राम रखा जिसमें अध्यक्ष गायत्री कश्यप एवं सचिव चित्रलेखा के द्वारा सभी को हल्दी कुमकुम करके सुहाग पिटारा एवं तिल के लड्डू भेंट में दिए गए। ड्रेस कोड येलो कलर रखा गया इसके साथ ही साथ बसंत पंचमी का त्योहार सेलिब्रेट करते हुए पंक्चुअलिटी के साथ-साथ आकर्षक हाउजी और गेम भी खिलाएं गए जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय विजेताओं को अध्यक्ष सचिव की ओर से उपहार दिया शानदार स्वाल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष गायत्री कश्यप, सचिव चित्रलेखा कास्कर,एरिया ऑफिसर ली,शोभा चाहिल, एरिया सचिव ली,अर्चना तिवारी, वीणा अग्रवाल, ललिता कश्यप, भारती तिवारी, हंसा सेलारका, संतोष सराफ ,शोभा त्रिपाठी ,सावित्री जायसवाल पूर्णिमा मिश्रा उपस्थित रही।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
