बिलासपुर, अगस्त, 03/2025
गिरफ्तारी से राहत की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल, अग्रिम जमानत याचिका दाखिल…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोयला, शराब घोटाले और महादेव सट्टा एप में नाम आने की बाद उन्होंने शीर्ष अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल कर न्यायिक संरक्षण की मांग की है। बघेल ने याचिका में आशंका जताई है कि उन्हें राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित होकर झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।
भूपेश बघेल के खिलाफ हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई थी। उन पर भ्रष्टाचार और धनशोधन से जुड़ी कुछ जांचों में नाम आने के आरोप हैं। हालांकि बघेल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं को दबाने की एक रणनीति है। पूर्व में भी बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि भाजपा सरकार उन्हें बदनाम करने और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की नीतियों को विफल बताने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
