बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री अंबालिका ने थामा बीजेपी का दामन… बिल्हा क्षेत्र में कांग्रेस की बढ़ सकती है मुश्किलें…
बिलासपुर, अक्टूबर, 24/2023
छत्तीसगढ में विधानसभा चुनाव शुरू हो गए है ऐसे में टिकट ना मिलने से नाराज दोनो राजनैतिक पार्टी के नेता नाराज हो कर बागी बन रहे है। ऐसे में दोनो पार्टियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे कर दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रहे है।
ऐसी ही दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां मुंगेली जिले की कांग्रेस नेत्री अंबालिका साहू ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है। अंबालिका साहू कांग्रेस पार्टी से बिल्हा विधानसभा की टिकट की दावेदारी कर थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला और बिल्हा से पूर्व विधायक सियाराम कौशिक को उम्मीदवार बनाया गया है इस बात से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस से सोमवार को इस्तीफा दे दिया और आज दिल्ली में छत्तीसगढ भाजपा प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात की माथुर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। अब भाजपा में टिकट की आस लगाई बैठी है। अंबालिका साहू वर्तमान में श्रम कल्याण मंडल छग शासन की सदस्य और मुंगेली जिले से जिला पंचायत की सभापति है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
