बिलासपुर, अगस्त, 23/2025
बिलासपुर ब्रेकिंग : 26 अगस्त से बदलेगा हाईकोर्ट का रोस्टर, देखें किस बेंच को कौन से जज करेंगे संचालित…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नया सप्लीमेंट्री रोस्टर जारी कर दिया है। यह आदेश 21 अगस्त को जारी किया गया था, जो आगामी 26 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा।
नए रोस्टर के तहत डिवीजन बेंच – II की जिम्मेदारी अब जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को सौंपी गई है। वहीं, स्पेशल बेंच का कार्यभार स्वयं मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) संभालेंगे।
इसके अलावा सिंगल बेंच – III की जिम्मेदारी जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू को दी गई है। साथ ही जस्टिस सचिन सिंह राजपूत और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को भी अलग-अलग मामलों की सुनवाई का दायित्व सौंपा गया है।
हाईकोर्ट द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले रोस्टर परिवर्तन का उद्देश्य न्यायिक कार्यों के बेहतर निष्पादन और मामलों की समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित करना है। नया रोस्टर लागू होने के बाद अलग-अलग खंडपीठों में वादों की सुनवाई नए सिरे से होगी।


Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
