बिलासपुर, मार्च, 06/2025
बिलासपुर : जिला पंचायत के अध्यक्ष – उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने अधिकृत किए नाम…

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के सम्पन्न चुनाव के बाद सभी जिला पंचायतों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन होना है जिसके लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की लगातार बैठकें जारी है बिलासपुर जिले में भी दोनों महत्वपूर्ण अध्यक्ष उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन होने है जिसके लिए सहमति से नाम फाइनल कर दिए गए है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर नगर निगम, रायपुर के प्रतिवेदन अनुरूप नव-निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्तावित नाम श्रीमती सतकली बावरे को अध्यक्ष पद तथा श्रीमती स्मृति श्रीवास को उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अधिकृत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी के नाम का पत्र जारी कर दोनों के नाम अधिकृत किए है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
धर्म-कला -संस्कृति27/06/2026मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी हो..मेण्ड्रा में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भावविभोर हुए श्रद्धालु…
राजनीति27/06/2026करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
बिलासपुर26/06/2026जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
