बिलासपुर, मार्च, 07/2025
होली के रंग बिलासपुर प्रेस क्लब के संग… फाग महोत्सव होगा 13 मार्च को… फाग मंडलिया व लोक कलाकारों की झमाझम प्रतुति…
बिलासपुर | बिलासपुर प्रेस क्लब में पिछले 2 दशक से लगातार फाग महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें जिले के अलाव अन्य जिलों से भी कई फाग मंडलिया शामिल होती है। इसके अलावा लोक कलाकार की भी प्रस्तुति होती है। शहर वासियों को इस कार्यक्रम का साल भर इंतजार रहता है। प्रदेश के मंत्री जिले भर के विधायक, अधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक और प्रेस क्लब के सदस्य इसमें शामिल होते है। बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली का ये कार्यक्रम मनाया जाता है।
बिलासपुर प्रेस क्लब में इस वर्ष भी उत्साह के साथ राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर में फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिलासपुर के अलावा आसपास के जिलों की टीम अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। इसके लिए निशुल्क एंट्री ली जा रही है। कार्यक्रम में भाग लेने फाग मंडलियों को प्रभारी गुड्डा सदाफले (9399353068) से संपर्क कर सकते हैं। 13 मार्च को दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक फाग प्रतियोगिता होगी। उसके बाद लोक कलाकार चंदन यादव और उनकी टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

प्रतियोगिता के दौरान प्रथम स्थान पर आने वाली फाग मंडली को पहला पुरस्कार ₹21000, दूसरा पुरस्कार 11000, और तीसरा पुरस्कार 5100/₹ दिया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट, प्रदर्शन करने वाली अन्य मंडलियों को भी प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के साथ-साथ टमाटर की चटनी और भजिए और ठंडाई का भी स्वाद मौजूद श्रोता और दर्शक ले सकेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
