बिलासपुर, अगस्त, 08/2025
“बर्थडे बुलेट बनी मुसीबत — केक काटते ही पहुंच गए थाने”
बिलासपुर। सड़क के बीच बुलेट खड़ी कर उस पर केक रखकर जन्मदिन मनाना 10 युवकों को भारी पड़ गया। राहगीरों का रास्ता रोककर वीडियो बनाने की ‘फिल्मी हरकत’ पर थाना सकरी पुलिस ने सबको दबोच लिया और बुलेट भी ज़ब्त कर ली।
घटना 7 अगस्त रात 9:30 बजे उसलापुर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने हुई। केक काटने के चक्कर में मुख्य मार्ग जाम हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने धावा बोलकर रवि चतुर्वेदी, ऋतिक सोनी, गोविंद रजक, निखिल पटेल, प्रशांत भारती, ओंकार लहरे, विक्रांत लहरे, समीर नवरंग, असकरण दास कुर्रे और विशाल लहरे को पकड़ लिया।
सभी पर बीएनएस की धारा 126(2), 285, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया।
पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है— “सड़क पर जश्न मनाया, तो अगली पार्टी थाने में होगी।”

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर28/04/2026जनसुनवाई या औपचारिकता ? बिना प्रचार करवाई जा रही प्रक्रिया,, रेत घाट की गुपचुप जनसुनवाई पर उठे सवाल ?,, कुकुर्दीकला में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,, उग्र आंदोलन की चेतावनी…
अपराध25/04/2026रेड, निगरानी और कार्रवाई: बिलासपुर में अपराध के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन,, 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर कड़ी कार्रवाई…
प्रशासन25/04/2026भ्रष्टाचार : विधायक के गृह ग्राम में 1 करोड़ का घोटाला ? अधूरा और गुणवत्ताहीन कार्य पर होगी कार्रवाई,, ग्राम पंचायत धनगंवा में सामने आई वित्तीय अनियमितताएं… जांच टीम गठित…
राजनीति24/04/2026नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण)पर सियासी संग्राम: बीजेपी ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप…
