बीजेपी प्रत्याशी तोखन ने नामांकन रैली के बहाने दिखाई ताकत… रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय… प्रदेश की 11 सीटों को जीतने का दावा…
बिलासपुर, अप्रैल, 18/2024
भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू की नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की सभी 11 सीटों को जीतने का दावा किया है।
लोकसभा चुनाव को के तीसरे चरण को लेकर नामांकन दाखिल की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं आज बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट को जीतने का दावा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को लेकर जिस तरह राज्य सरकार ने काम किया है, इससे पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है और मतदाता भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं, बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू भी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस हारने लगती है तो ईवीएम को बहाना बनाती है, और जहां पर चुनाव जीतती है वहां ईवीएम की वाह वाही करती है। छत्तीसगढ़ की जनता प्रधानमंत्री मोदी के कामों को लेकर संतुष्ट है और लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे को पूरा करने में भारतीय जनता पार्टी का साथ देगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
