छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बदले चेहरे… अध्यक्ष के बाद अब नेताप्रतिपक्ष को भी हटाया गया… बीजेपी के इस विधायक को बनाया गया नेताप्रतिपक्ष…
बिलासपुर, अगस्त, 17/2022
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा बदलाव किया, आदिवासी समुदाय से रहे प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटा कर प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सांसद अरुण साव को दे दी है। इस बदलाव के बाद अगले 4/5 दिनों में नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी बदलाव की अटकलें चल रही थी।
इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि अब अध्यक्ष के बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को भी पद से हटा दिया गया है उनकी जगह विधानसभा में नए नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी अब जांजगीर के विधायक नारायण प्रसाद चंदेल संभालेंगे।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में 15 महीने बचे हुए है भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इस तरह बदलाव को चुनाव को देखते हुए किये गए है 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई थी भाजपा सिर्फ 15 सीटों में ही चुनाव जीत पाई थी। वर्तमान स्थिति में भाजपा छत्तीसगढ़ में काफी कमजोर नजर आ रही है 15 साल सत्ता में रही भाजपा करारी हार के बाद भी जमीनी स्तर पर नजर नही आ पाई या यूं कहें कि आज भी भाजपा प्रदेश के मतदाताओं तक पहुंच नही पा रही है। भाजपा प्रदेश मे विपक्ष की भूमिका भी नही निभा पाई बड़े बड़े मुद्दों के बावजूद सड़क की लड़ाई लड़ते कभी पार्टी प्रदेश की सड़कों पर नजर नही आई। प्रदेश में कमजोर हो चुकी पार्टी को नए सिरे से उठाने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने को लेकर अब ये बड़े बदलाव किए गए। देखना होगा कि अध्यक्ष और नेताप्रतिपक्ष के चेहरे बदलने के बाद भाजपा अब कितनी मजबूत हो पाती है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
