बिलासपुर, जून, 04/2026
बड़ी खबर: तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटेंगे अधिकारी…
विधायक समर्थकों के सरेंडर और कार्रवाई के आश्वासन के बाद संघ ने लिया फैसला…
बिलासपुर/सरगुजा। नायब तहसीलदार के साथ हुई मारपीट के विरोध में चल रही तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। छत्तीसगढ़ के तहसीलदार-नायब तहसीलदार संघ ने प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद यह बड़ा फैसला लिया है। अब अधिकारी कल से अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटकर नियमित कामकाज शुरू करेंगे।
जानकारी के अनुसार, तहसीलदार और नायब तहसीलदार पिछले एक सप्ताह से “कलम बंद” आंदोलन पर थे। यह आंदोलन 27 मई को नायब तहसीलदार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में शुरू हुआ था। संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर शासन-प्रशासन के सामने कड़ा रुख अपनाया था।
प्रांतीय प्रशासनिक सेवा संघ से जानकारी मिली कि प्रशासन के साथ हुई चर्चा के बाद यह सहमति बनी है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों/व्यक्तियों पर नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद संघ ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
हड़ताल समाप्त होने के बाद अब तहसील कार्यालयों में कामकाज फिर से सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है तो वे दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं आम जनता को भी लंबे समय से रुके हुए राजस्व संबंधी कार्यों में जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
