रेलवे में निकली बंपर भर्ती… रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल में कांस्टेबल (कार्यकारी) के 4208 पदों पर भर्ती… जानिए कब तक है आवेदन की तिथि…
बिलासपुर, अप्रैल, 19/2024
भारत सरकार के रेल मंत्रालय रेलवे भर्ती बोर्ड में केंद्रीकृत रोज़गार सूचना संख्या रेसुब (आरपीएफ) 02/2024 (रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल में कांस्टेबल (कार्यकारी) की भर्ती के लिए 4208 पदों के लिए बंपर भर्ती निकली है। जिसकी आवेदन के प्रारंभ की तिथि : 15-04-2024 है और आवेदन को जमा करने की समाप्ति तिथि : 14-05-2024 (23.59 बजे तक)। इसके अलावा संशोधन शुल्क के भुगतान के सहित आवेदन पत्र में सुधार के लिए संशोधन विंडो की तिथियां 15-05-2024 से 24-05-2024 तक रखी गई है। निम्न पद के लिए पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी प्रकार से पूर्ण आवेदन 14.05.2024 के 23.59 बजे तक केवल ऑनलाइन जमा होने चाहिए। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण एक बार के उपाय के रूप में निर्धारित आयु सीमा से परे आयु में 3 वर्ष की छूट शामिल है।
इन महत्वपूर्ण निर्देशो का करे पालन…
1. कृपया ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले सीईएन (CEN) में दी गई जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ें।
2.. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे इस सीईएन (CEN) के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक या उससे पहले, पद के लिए सभी निर्धारित शैक्षिक योग्यता पूरी करते है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
3. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पैरा 14 (एफ f) पर दिए गए रेलवे भर्ती बोर्ड की सूचीबद्ध वेबसाइटों पर ही केवल ऑन-लाइन आवेदन ही भरें।

आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट…




Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
Uncategorized29/10/2026चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय.. पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान
