बिलासपुर // देश के वर्तमान परिदृश्य में देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न स्थानों पर CAA, NRC के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन पिछले कई दिनों से लगातार किया जा रहा है और बिलासपुर शहर में भी CAA/NRC के विरुद्ध लगातार आंदोलन चल रहा है । इसी तारतम्य में “भारत मेरी पहचान” संगठन बिलासपुर के बैनर तले बिलासपुर में एक मौन-रैली का आह्वान किया गया है। उक्त रैली 16 फ़रवरी, रविवार को दोपहर 2:00 बजे स्थानीय सत्यम चौक, बिलासपुर से प्रारंभ होगी। रैली पैदल सत्यम चौक से पुराना बसस्टैंड, पुराना हाईकोर्ट होते हुए गाँधी चौक, गोल बाजार एवं वहां से मुख्यमार्ग होते हुए सिम्स चौक, ईदगाह चौक से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक पहुँचेगी। अम्बेडकर चौक में मौन रैली के समापन पश्चात CAA, NRC के विरुद्ध एक सभा का आयोजन किया जाएगा ।उक्त प्रदर्शन संध्या 5:00 बजे समाप्त होगा।
संगठन ने बिलासपुर शहर के सभी लोगों से, संगठन से व सभी समाज से अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में सम्मिलित होने की अपील की है। यह जानकारी भारत मेरी पहचान संगठन के मोहम्मद जस्सास (सदस्य रैली समन्वय समिति) ने दी है ….
Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
