छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजनीतिक विश्लेषक प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लिया। यह संगोष्ठी नागरिकता संशोधन बिल पर आहूत हुई थी जिसका आयोजन नागपुर के नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले असद खान और उनके सहयोग राजीव यंगड़ व उनकी टीम द्वारा सदर, नागपुर में किया गया था। असद खान और प्रकाशपुंज पांडेय कॉलेज के दिनों से मित्र हैं।

प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने बताया कि वे स्वयं और असद खान कालेज के शुरुआती दिनों से ही सामाजिक मुद्दों पर बेहद संजीदगी से सजग रहते थे। नागरिकता संशोधन बिल पर आहूत इस संगोष्ठी में भाग लेने के रायपुर से मजदूर नेता अजय शर्मा ने भी शिरकत की थी। इस अवसर पर प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने कहा कि देश की मौजूदा सरकार जनता के मुख्य मुद्दों को छोड़कर जनता को उलझाए रखने के लिए हर 6 महीनों में कुछ न कुछ नए बिल लाकर या नए शगूफे छोड़ती रहती है।
प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने बताया कि इस आयोजन के बाद यह फैसला लिया गया है कि नागरिकता संशोधन बिल पर देश में हो रहे दंगों के खिलाफ़ उनकी पूरी टीम असद खान, अजय शर्मा और राजीव यंगड़ के साथ देश में जागरूकता पैदा करने और आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाने के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे और देश के हर हिस्से में मौजूद लोगों के साथ जन जागरुकता अभियान चलाएंगे। इसके लिए वे जल्द ही महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।
Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
