• Mon. Nov 9th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

छत्तीसगढ़ संगीत नृत्य महोत्सव के पहले दिन मनमोहक प्रस्तुति… संगीत, नृत्य चला का जादू… ओडिसी गुरु गजेंद्र पंडा का हुआ सम्मान…

छत्तीसगढ़ संगीत नृत्य महोत्सव के पहले दिन मनमोहक प्रस्तुति… संगीत, नृत्य चला का जादू… ओडिसी गुरु गजेंद्र पंडा का हुआ सम्मान…

बिलासपुर, जून, 29/2024

शहर स्थित एन ई इंस्टिट्यूट आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ संगीत नृत्य महोत्सव के प्रथम दिन के आयोजन में संगीत व नृत्य की विधाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। वेस्ट जोन डांस अकादमी के नर्तकों के कथक नृत्य से शुरु होकर शर्मिष्ठा घोष द्वारा मनोरम कुचिपुड़ी पश्चात शास्त्रीय नृत्य की श्रृंखला में कोलकाता से आए अरुणिमा सेनगुप्ता व राजीब घोष ने अपनी कथक की नयनाभिराम प्रस्तुति ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया।

द्वितीय सत्र में ओडिसी गुरु डॉ. गजेंद्र पंडा के नृत्य क्षेत्र में पचास वर्ष पूर्ण होने को स्वर्ण समारोह के रूप में मनाया गया। त्रिधारा भुबनेश्वर के नर्तकों ने उन्हें अपनी प्रस्तुति समर्पित की।

तृतीय सत्र में मुम्बई के ख्यातिलब्ध बांसुरी वादक एस आकाश ने अपनी उम्दा प्रस्तुति से श्रोताओं को देर तक बांधे रखा, फिर अंतिम प्रस्तुति रही शास्त्रीय गायन की जिसमें किशन देवांगन की स्वर लहरियों ने देर रात शहर के संगीत-नृत्य प्रेमियों को हतभ्रत करके रख दिया।

प्रथम दिवस के आयोजन में अतिथि के रूप में ओडिसी गुरु डॉ. गजेंद्र पंडा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनय कुमार पाठक, रश्मीलता मिश्रा, निवेदिता सरकार व एन ई इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने कलाकारों को सम्मानित किया व कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…

You missed