छत्तीसगढ़ विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस – भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा… इनके नामो में लगी मुहर…
रायपुर, नवंबर, 16/2022
छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामो की घोषणा कर दी है भाजपा ने ब्रम्हानंद नेताम तो कांग्रेस ने सावित्री मंडावी के नामो पर मुहर लगा दी है।
भाजपा ने अपना उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है। नेताम इसके पहली 2008 में भी भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके है। आदिवासी समाज में इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। इस बार भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे को भुनाने में लगी है।
वही कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार के तौर पर उपचुनाव के लिए सावित्री मंडावी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस की ओर से तीन नामो का पैनल पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया था। हाईकमान ने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी के नाम पर मुहर लगा दी है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/05/2026नहर किनारे दिखा भालू, पचपेड़ी में दहशत,, पहली बार रिहायशी इलाके तक पहुंचा जंगली भालू, वन विभाग अलर्ट..
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
