योगगुरु रामदेव के महिला संबंधी विवादित बयान के खिलाफ राज्य महिला आयोग से शिकायत… राष्ट्रीय महिला आयोग भेजा जाएगा मामला…
बिलासपुर, नवंबर, 28/2022
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक सोमवार को बिलासपुर पहुंची इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की। सुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हुए थे, जहां राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमई नायक ने फरियादियों की समस्या को बड़ी गंभीरता से सुना और उसे जल्द से जल्द निपटाने की बात कही।
इस दौरान सुनवाई में योग गुरु रामदेव बाबा के योग शिविर पुणे में महिलाओं के खिलाफ दिए गए बेतुके बयान पर महिला कांग्रेस बिलासपुर ग्रामीण की अध्यक्ष सीमा घृतेश ने सुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष किरणमई नायक को शिकायत पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने पुणे में आयोजित योग शिविर के दौरान बाबा रामदेव के द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान बाजी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और कार्रवाई की बात कही जिस पर डॉ नायक ने मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं उन्होंने इस मुद्दे को राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजने की भी बात कही हैं।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
