सायबर फ्रॉड : NRI डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज… मेट्रोमोनियल साइट में युवती बनी शिकार… लाखों की हुई ठगी…
बिलासपुर, अगस्त, 30/2023
उसलापुर की युवती से ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गयी है। मेट्रोमोनियल शादी डॉट कॉम के माध्यम से युवती को अपने जाल में फंसा एनआरआई डॉक्टर बन कर युवक ने 20 लाख की ठगी कर ली है, मामले में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले।की जांच की जा रही है।
रेंज सायबर थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी से मैट्रिमोनियल साइट shaadi.com में संपर्क के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा खुद को एनआरआई डॉक्टर बताकर भारत आकर अस्पताल खोलने का बहाना बनाया। एयरपोर्ट में फंसने का बहाना बनाकर और भरोसा जीतकर 2086000 रुपए लेकर सभी ऑनलाइन संपर्क तोड़ दिया। रिपोर्ट पर रेंज साइबर थाना बिलासपुर में अपराध क्रमांक 3/2023 धारा 420 भादवि, 43,66(D) सूचना प्रद्योगिकी अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस तरह मैट्रिमोनियल फ्रॉड से…
बिलासपुर रेंज सायबर पुलिस ने आम जनता से अपील कर ऐसे फ्रॉड करने वाले से बचने की जानकारी बताई है। मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़े की खबरें तकरीबन पूरे देश से आ रही हैं। हमारा मकसद आपको सतर्क करना है। आप किसी भी साइट्स में प्रोफाइल फाइनल करने के बाद उस शख्स के बारे में छानबीन ज़रूर करें।
किसी भी नए शख्स के साथ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने से बचें।
अगर कोई रिश्ते के नाम पर आपसे पैसा मांगता है तो आपके कान खड़े हो जाने चाहिए।
आप ये सुनिश्चित करने के बाद ही पैसा दें कि क्या वाकई जो बात उसने बताई है वो सही है?
भिन्न भिन्न शोसल मीडिया से सामने वाले पुरुष या महिला से संपर्क बनाएं।
सामने वाले के बारे में जानने के लिए उसके गांव, शहर, राज्य के अन्य लोगों का संपर्क निकालकर ऑफलाइन भी जानकारी इकठ्ठा करें।
सतर्कता में ही सुरक्षा है
Author Profile
Latest entries
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
बिलासपुर18/05/2026बिलासपुर में पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान,, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी,, मोदी राज में किसान, व्यापारी और गृहिणियां सबसे ज्यादा परेशान,, उमेश पटेल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
