बिलासपुर, अक्टूबर, 06/2025
लद्दाख के जननेता सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग तेज, सर्वदलीय बैठक में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय
बिलासपुर। लद्दाख के पर्यावरणविद् एवं जननेता सोनम वांगचुक की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर शहर के एक होटल में रविवार, 5 अक्टूबर को सर्वदलीय एवं जनसंगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रपति के नाम से एक ज्ञापन कल, 6 अक्टूबर को कलेक्टर के माध्यम से सौंपा जाएगा, जिसमें सोनम वांगचुक पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की धारा को तत्काल हटाने और उन्हें बिना शर्त रिहा करने की मांग की जाएगी।
बैठक में यह भी कहा गया कि लद्दाख की स्थानीय समस्याओं और जनता की भावनाओं को समझने के लिए केंद्र सरकार को सभी पक्षों के साथ संवाद स्थापित करना चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और विश्वास बहाल किया जा सके।
सर्वदलीय मंच ने बैठक में रेलवे क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर पटाखों की दुकानें लगाने को लेकर भी ज्ञापन देने का निर्णय लिया, ताकि दीपावली के पूर्व होने वाले अस्थायी पटाखा बाजारों के संचालन में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।
बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के शासनकाल में वरिष्ठ आदिवासी नेता की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इस पर सरकार को तत्काल स्पष्टीकरण देना चाहिए।
बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता राकेश शर्मा, अभय नारायण राय, नंदकुमार लक्ष्यप, रवि बनर्जी, पवन शर्मा, एच.डी. पाइक, अधिवक्ता शौकत अली, मजहर खान, आसिफ भाभा, एस.के. जैन, डॉ. राही लल्लन सिंह सहित विभिन्न दलों और संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक की जानकारी सर्वदलीय मंच के संयोजक रवि बनर्जी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
