बिलासपुर, जनवरी, 20/2025
इलेक्शन ब्रेकिंग : बोर्ड एग्जाम के पहले हो जाएंगे इलेक्शन… निगम और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान… चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल…
छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निगम और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है, इसके साथ ही आज से ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। प्रदेश के 14 नगर निगमों में 10 निगम में चुनाव होने है। इसके अलावा 48 पालिका, 114 नगर पंचायत, 11672 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा साथ ही जिला पंचायत सदस्यों के 433 पद पर और जनपद पंचायत के 2973 पदों पर चुनाव होंगे। इन सभी पदों के लिए चुनाव आयोग ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। 22 जनवरी से नगर निगम के नामांकन की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी और 31 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे । प्रदेशभर के नगरीय क्षेत्र में एक ही चरण में evm के जरिए 11 फरवरी को मतदान होगा और नगरीय क्षेत्र में 15 फरवरी को मतों की गिनती की जाएगी। दुर्ग और सुकमा जिले के 5 वार्डो में उप चुनाव भी किया जाएगा। प्रदेश में बोर्ड एग्जाम से पहले ही चुनाव संपन्न हो जायेगे।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव के लिए भी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 3 चरण वैलेट पेपर से किए जाएंगे। 3 अलग अलग तारीखों में ग्राम पंचायत के लिए मतदान किया जाएगा। जिसमें पहला चरण 17 फरवरी, दूसरा चरण 20 फरवरी, तीसरा चरण 23 फरवरी को मतदान होगा। पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा और गिनती भी मतदान वाली तारीख पर यानि उसी दिन किया जाएगा। पंचायत चुनाव प्रथम चरण के लिए 27 जनवरी से नॉमिनेशन शुरू होगा और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 6 फरवरी तक नाम वापस लिए जाएंगे।

Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि


