बिलासपुर, नंबर, 19/2025
आरआई पदोन्नति घोटाले पर EOW–ACB की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा में एक साथ छापे, सूरजपुर के आरआई अभिषेक सिंह से पूछताछ जारी
बिलासपुर। आरआई पदोन्नति में कथित गड़बड़ी के आरोपों की जांच के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई शुरू की। रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा में एक साथ दबिश दी गई। इसी कड़ी में बिलासपुर के मिनोचा कॉलोनी स्थित बाजपेई कैसल में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अभिषेक सिंह के आवास पर भी छापा मारा गया। अभिषेक सिंह वर्ष 2024 की आरआई परीक्षा में भी शामिल हुए थे। बताया गया है कि पदोन्नति प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर वे जांच के दायरे में हैं।
बिलासपुर में EOW–ACB की संयुक्त टीम ने तड़के अभिषेक सिंह के घर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने मकान के भीतर मौजूद फाइलों, दस्तावेज़ों, कंप्यूटर सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की सघन जांच की। लैपटॉप और कम्प्यूटर का डाटा बैकअप लिया गया, वहीं अलमारियों में रखे दस्तावेज़ों की फोटो-कॉपी भी की गई। अधिकारियों ने घर में मौजूद परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ कर पदोन्नति के दौरान हुए कथित लेन-देन से जुड़े तथ्यों को मिलान करने की कोशिश की।
इधर, सूरजपुर में पदस्थ आरआई अभिषेक सिंह से अलग से पूछताछ की जा रही है। टीम ने उनसे दस्तावेज़ों, पदोन्नति फाइलों, परीक्षा प्रक्रिया और संपर्क सूत्रों के बारे में जानकारी ली। माना जा रहा है कि पदोन्नति में हुई गड़बड़ी और संभावित वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई बिंदुओं की जांच आगे और विस्तृत की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, EOW–ACB के अधिकारी उन सभी रिकॉर्ड्स की जांच कर रहे हैं जो कथित रूप से पदोन्नति प्रक्रिया को प्रभावित करने में उपयोग किए गए हो सकते हैं। प्रदेश के तीन बड़े शहरों में एक साथ हुई इस कार्रवाई को मामले में अब तक की सबसे बड़ी और समन्वित रेड माना जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
