पहले युवती से दुष्कर्म फिर धर्म परिवर्तन करने बनाया दबाव… युवक अब पुलिस हिरासत में…
बिलासपुर, जून, 30/2023
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे एक युवती से समाज विशेष के युवक ने बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए फिर शादी करने से मुकर गया। इस मामले में पीड़िता ने धर्म बदलने दबाव बनाने का भी आरोप लगया है। पीड़िता ने इसके बाद सकरी थाने में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी दे दे कि बाहर से आकर शहर में नौकरी और पढ़ाई कर रही युवती से आकिब जावेद ने दोस्ती की फिर पीड़िता को नौकरी लगाने के नाम पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी का भरोसा दिलाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा, युवती ने जब उस पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने इस्लाम कबूल करने पर शादी करने की बात कही। जब पीड़िता ने इस्लाम कबूल करने से मना किया, तो उसने शादी से इनकार कर दिया, और इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी, आरोपी युवक अपने भाई के पुलिस में होने का धौंस दिखाकर उसे डराया धमकाया, और मारपीट की। किसी तरह पीड़िता ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की, जिसके बाद पुलिस आरोपी आकिब जावेद निवासी कुम्हारपारा के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया। पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में बताते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि कोई दूसरी लड़की इस तरह की घटना का शिकार न बने इधर सकरी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, और उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
इस मामले में सकरी थाना प्रभारी (प्रशिक्षु IPS) अमन झा ने बताया कि थाने मे दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, पीड़िता ने पहले मारपीट के मामले की शिकायत की थी बाद में गुरुवार को उसने नई शिकायत दी है जिसमें उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की बात कही मामले में एफआईआर कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
